प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल के छठवीं कक्षा के छात्र 11 वर्षीय युग स्वरूप ने शनिवार को 11 मिनट में यमुना नदी को तैरकर पार किया। उन्होंने 14 दिन पहले ही तैराकी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। सुबह छह बजकर 25 मिनट पर युग ने मीरापुर स्थित ककरहा घाट से तैरना शुरू किया और छह बजकर 36 मिनट पर नदी को पार कर महेवा स्थित विद्यापीठ स्कूल के दूसरी छोर तक पहुंच गए। युग की मां अर्पिता निषाद और पिता शिव स्वरूप शिक्षा निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारी हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद, कमला निषाद, मानस निषाद, पलक मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद