फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ट्रिपल मर्डर: मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, किराये के घर में मिले शव; तीनों के शरीर पर चोट के निशान

Tue, 04 Aug 2026 02:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहगंज थाना इलाके में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। तीनों ही मूकबधिर बताए जा रहे हैं। तीनों के शव किराये के एक मकान में मिले हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों मूकबधिर थे और उसी मकान में रहते थे।
विज्ञापन


इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, दोनों महिलाओं के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी विवाद या लड़ाई-झगड़े के बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज और खुल्दाबाद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब मृतकों की पहचान और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच और कार्रवाई
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि गुप्ता ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से घटना की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे। इन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

 
विज्ञापन

घटना स्थल के हालात
जिस किराये के मकान में यह वारदात हुई, वहां का माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश है। पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें