इलाहाबाद के कौशांबी में तीन लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन इुस वजह को मानने के लिे तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार करारी कोतवाली क्षेत्र के अवाना आलमपुर गांव निवासी धीरज यादव (50) पुत्र अयोध्या, त्रिभुवन उर्फ वीरभवन (35) पुत्र झुरई रैसाद व मग्घू उर्फ दिलीप पासी (14) पुत्र रामखेलावन की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
त्रिभुवन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। बाकी दोनों की जान घर पर ही निकल गई। चर्चा है कि सभी जहरीली शराब पीने के बाद काल के गाल में समाए हैं। हालांकि प्रशासन यह बात मानने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कह पाने की बात कही है।
वहीं, मृतक धीरज के परिजनों ने बीमारी तो मग्घू के परिवार वालों ने क्षय रोग से जान जाने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतकों के पीएम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पीएम डॉक्टरों का पैनल करेगा।