फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस बवाल में पीडीए जेई समेत तीन नामजद

विज्ञापन
Three nominated including PDA JE in civil lines ruckus - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल मामले में आखिरकार दूसरे दिन कार्रवाई हुई। प्रकरण में शामिल दोनों पक्षों की तहरीर पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन पुलिस ने खुद अपनी ओर से एक मुकदमा लिखाया। उपद्रव करने के आरोप में पीडीए जेई अश्वनी कुमार समेत तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुकदमे में जोनल अफसर आलोक पांडेय के गनर अजीत यादव व दूसरे पक्ष के पूर्व पार्षद अमित सिंह उर्फ बबलू फनटाइ म को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने के आरोप में तीन नामजद के अलावा 10-12 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरों व वीडियो फुटेज के जरिए इन्हें चिह्नित किया जाएगा। मुकदमा सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राजेश सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया है कि आरोपियों ने उपद्रव करने के आशय से मारपीट, हंगामा किया। बता दें कि सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास तीन अवैध दुकानें हटाने को लेकर हंगामा हो गया था। जिसमें मारपीट के बाद पथराव भी हुआ था। इस दौरान पीडीए जोनल अफसर आलोक पांडेय ने आरोप लगाया कि हमले में उनका गनर अजीत घायल हुआ और उसकी कार्बाइन भी टूट गई। उधर व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि पीडीए ने नियमविरुद्ध तरीके से कार्रवाई की और पूर्व पार्षद को बेवजह पीटा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
व्यापारी के घर से नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में व्यापारी मुसीर अहमद के घरसे चोर 40 हजार नगदी समेत लाखों का माल ले उड़े। रविवार को घर लौटने पर उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से बताया गया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब थी। ऐसे में वह कुछ दिनों पहले करेली स्थित अपने दूसरे घर पर चले गए थे। जबकि राजरूपपुर स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार को घर लौटने पर वह भीतर गए तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और 40 हजार नगदी के अलावा घड़ी व कीमती जेवरात गायब थे। सूचना पर पुलिस भी आई लेकिन जांच पड़ताल के बाद भी चोरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रहीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें