उपेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि कटरा स्थित सवाई जयसिंह में स्थित 35 एकड़ भूमि का स्वामित्व राजस्थान सरकार के पास है। इस भूमि पर स्थित गल्ला मंडी में राजस्थान सरकार का दोमंजिला भवन भी है।
कटरा में राजस्थान सरकार की 35 एकड़ भूमि के एक हिस्से पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। जयपुर में संपदा निदेशक कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि कटरा स्थित सवाई जयसिंह में स्थित 35 एकड़ भूमि का स्वामित्व राजस्थान सरकार के पास है। इस भूमि पर स्थित गल्ला मंडी में राजस्थान सरकार का दोमंजिला भवन भी है।
आरोप है कि इस भूमि पर अनिल कुमार जायसवाल ने अतिक्रमण कर लिया है। भवन के सामने स्थित रिक्त भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इसकी सूचना जून माह में ही की गई लेकिन इस पर क्या कार्रवाई हुई, इस बाबत पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।