फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक की तीन और संपत्तियां कुर्क, अब तक कुल दस संपत्तियों पर हो चुकी कार्रवाई

Fri, 11 Sep 2020 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

अतीक अहमद को बृहस्पतिवार को एक और झटका लगा। पुलिस ने अतीक की तीन और संपत्तियों को कुर्क कर लिया। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारियों ने कुर्क मकानों पर ताला लगाया और बाहर नोटिस चिपकाई। कुर्क मकानों की दीवारों पर भी कार्रवाई के बारे में लिखा गया है। कार्रवाई की जद में करबला स्थित कार्यालय के दो हिस्से और सुल्तानपुर भावा का एक मकान शामिल है। इस तरह अतीक की अब तक कुल दस संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। डीएम ने 16 संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही अन्य पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने सात संपत्तियों को कुर्क होने के बाद छह और की कुर्की के आदेश दिए थे। उसी छह में से तीन संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस, राजस्व विभाग, नगर निगम और पीडीए की टीमें दोपहर में करबला स्थित कार्यालय पहुंच गई थीं। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू किया। अतीक का कार्यालय कई हिस्सों में बंटा है। सबके अलग अलग नंबर हैं।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
आज उसके कार्यालय के दो हिस्सों को कुर्क कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। बाहर दीवार पर भी बड़े बड़े अक्षरों में कार्रवाई के  बारे में लिख दिया गया है। कार्रवाई के दौरान वहां दोनों ओर भीड़ लग गई थी। वहां ताला लगाने के बाद पुलिस सुल्तानपुर भावा स्थित मकान पहुंची। वहां पर भी पुलिस को कुछ खास नहीं मिला। वकीलों की उपस्थिति में पुलिस ने वहां भी कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज कुर्क हुए मकानों की कीमत करोड़ों में है।

 एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अतीक की तीन और संपत्तियों को सीज किया गया है। अभी तीन और संपत्तियों को सीज किया जाना बाकी है। इसके अलावा झूंसी की तीन संपत्तियां भी कुर्क की जानी हैं। पुलिस लगातार अतीक गिरोह की संपत्तियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। डीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

तीन संपत्तियों को 14 से पहले और तीन को 25 सितंबर से पहले करना होगा कुर्क

डीएम ने अब तक कुल 16 संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। आज हुई कार्रवाई के बाद दस संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया। अब बची छह में तीन की समय सीमा 14 सितंबर और झूंसी की तीन संपत्तियों की समय सीमा 25 सितंबर है। इन दोनों तिथियों को डीएम को आख्या सौंपनी है, मतलब पुलिस को कुर्की की कार्रवाई इन तिथियों से पहले ही करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें