फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: संक्रमण के लक्षण नहीं, लेकिन तीन जमातियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 03 Apr 2020 03:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से प्रतापगढ़ लौटे तीन लोगों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। केजीएमसी में जांच होने के बाद आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक्रमित देहरादून के रहने वाले हैं और प्रतापगढ़ के जिले के रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में रुके हुए थे।

विज्ञापन


बताया गया कि दो दिन पहले प्रशासन ने मस्जिदों में छापा मारकर इन्हें पकड़ा था। डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज से लौटे कुल 11 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजे गए थे।

हैरानी की बात यह है कि उनमें से जिन तीनों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। तीनों में से किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस फूलने जैसी कोई भी समस्या नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों 18 मार्च को दिल्ली से प्रतापगढ़ आए थे। बिना लक्षण के तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण जिले में चिंता बढ़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें