फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंजीनियर के घर 15 लाख की चोरी के आरोपियों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Mon, 07 Jul 2025 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Encounter : करेली थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर चौकी के पास रविवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश बैरियर तोड़कर भागने लगे। सूचना पर सक्रिय हुई करेली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली के जीटीबी नगर में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुहेल तैय्यब के घर हुई 15 लाख की चोरी के मामले में चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक अभियुक्त मुन्ना उर्फ हसनैन को मुठभेड़ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सोना, 6.5 लाख नकद, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


घटना में कुल छह लोग शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चौथा व्यक्ति एक सराफ है, जो चोरी के आभूषण खरीदता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बरामद किए गए गहनों के अतिरिक्त अभियंता के घर से चुराए गए बाकी गहने सराफ का बेटा लेकर फरार है, जिसकी तलाश में भी पुलिस टीम जुटी हुई है।

पुलिस पर झोंका फायर

डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि सोमवार को करेली पुलिस ने एलिना सिटी के पास संदिग्ध बाइकसवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने लगे। पीछा करने पर उनमें से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मुन्ना उर्फ हसनैन घायल हुआ। मौके से उसके दो साथी सैफुल्ला उर्फ राइडर और फहद अजीज को दबोच लिया गया। वहीं चौथे अभियुक्त सराफ गोपाल सोनी को जोगीवीर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।

दो जुलाई को हुई थी घटना

मुख्य अभियुक्त मुन्ना उर्फ हसनैन के विरुद्ध पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के अपराध शामिल हैं। सैफुल्ला पर भी मारपीट व धमकी का मामला दर्ज है। अभियंता के घर दो जुलाई को चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तों ने पहले मकान की रेकी की और फिर सुनसान देखकर उसमें सेंध लगा दी। तब अभियंता पूरे परिवार के साथ बाहर गए थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें