फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लूट और छिनैती के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। हंडिया पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के शातिर बदमाश
विज्ञापन
भेस्की गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा सवार एक महिला के 20000 नकद, सोने के आभूषण तथा मोबाइल फोन रखे हुए पर्स को लेकर नकाबपोश बाइक सवार बदमाश छीन कर भाग निकले थे। घटना के बाद से ही बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय थी।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो बाइक सहित तीन लोग संदिग्ध हालत में खड़े थे। सूचना मिलते ही कोतवाल अनूप सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंच कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक मोबाइल, 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस, 12700 रुपया नकद तथा चोरी की दोनों बाइकों को बरामद कर लिया।
बदमाशों ने अपना नाम संजय कुमार सिंह उर्फ सोनू निवासी जालापुर उतरांव, अमन सिंह निवासी मर्दापुर उतरांव व अश्वनी भारतीया निवासी मनेठी बेलवा, थरवई बताया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि पकड़े गए बदमाश डेंजर जोन 2225 नामक गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। जनपद के कई थानों में इनके खिलाफ दर्जनों आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें