फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, साढ़े तीन कुंतल गांजा बरामद

Fri, 26 Apr 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के नकरामपुर गांव में देवताराम तालाब पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग एक आयशर ट्रक में भरकर साढ़े तीन कुंतल गांजा तस्करी के लिए ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से 362 कुंतल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के नकरामपुर गांव में देवताराम तालाब पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन सदस्यों के नाम जगदीश कुमार जायसवाल पुत्र रमेशचंद्र जायसवाल निवासी बैदा बाजार थाना गोपीगंज भदोही, गुलाम हसन पुत्र मुख्तार अहमद निवासी जैदपुर थाना सरायइनायत और ललित सिंह पुत्र जय बहादुर सिंह निवासी सरायचाचक थाना सरायइनायत हैं। इनके कब्जे से 361 किलोग्राम गांजा, एक आयशर ट्रक, 16200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड बरामद हुआ है. 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें