फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, नाबालिग और मां-बाप की गला रेतकर हत्या

Thu, 07 May 2020 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना प्रयागराज के मांडा थाना इलाके के आंधी गांव की है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया। मृतकों में दंपती और उनकी 16 वर्षीय बेटी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक नंदलाल यादव गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। हालांकि गांव में एक पुराना मकान भी है। जिसमें परिवार के बाकी सदस्य रहते हैं। बुधवार की रात नंदलाल पुत्र जोखू (50) खेत पर रखवाली करने चला गया। जबकि  उसकी 45 वर्षीय पत्नी छबीला देवी घर के बाहर दरवाजे पर सो गई, वहीं 16 वर्षीय पुत्री राज दुलारी घर के अंदर सो रही थी। 
विज्ञापन


रात में हत्यारों ने धारदार हथियार से तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती से  दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। मृतक दंपती के दो बेटे और चार बेटियां हैं मारी गई बेटी सबसे छोटी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें