207 में भी हुई थी सड़क हादसे में कावड़ियों की मौत
सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में भी ट्रक की टक्कर से तीन कावड़ियों की मौत हुई थी जिसके बाद कावड़ियों ने जमकर बवाल काटा था। आक्रोशित कावड़ियों ने ट्रक में आग लगा दिया था। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने कावड़ियों को समझा बुझा के शांत किया था। घटना के कुछ दिन पहले बरौत के ऊज थाने के पास भी ट्रक की टक्कर से कावड़ियों की मौत हुई थी जिसमें कावड़ियों ने जमकर बवाल किया था और कर वाहनों में आग लगा दिए थे। इन दो घटनाओं के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा अगले वर्ष से सावन माह में जीटी रोड पर कावड़ियों के लिए एक लेन आरक्षित कर दिया गया था।