फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आपे की टक्कर से बाइक सवार तीन कावड़ियों की मौत, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा

Mon, 17 Aug 2026 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक आपे की टक्कर से बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों कांवड़िये बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए वाराणसी जा रहे थे।

विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सरायइनायत इलाके में अप्पे की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में रविवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कावड़ियों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िये बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बनारस जा रहे थे। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को देर शाम एक बाइक पर सवार तीन कावड़िये जलाभिषेक करने बनारस जा रहे थे।

विज्ञापन


सरपतीपुर गांव स्थित सरस्वती द्वार के पास जीटी रोड पर कावड़ियों की बाइक में पानी लदे एक आपे से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें अशोक (30) पुत्र राम कैलाश निवासी गोहरी थाना फाफामऊ प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव प्रकाश (25) पुत्र पप्पू और लल्लू (45) निवासी रामपुर दुवारी, थाना थरवई प्रयागराज ने एसआरएन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अप्पे पलट गया।

हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृत कावड़ियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत एसीपी थरवई अजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत कावड़ियों की पहचान करने को कोशिश की पे सफलता नहीं मिली है। एसीपी थरवई अजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़िए और अप्पे एक ही लेन में थे जिससे आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमें तीन कावड़ियों की मृत्यु हो गई है। चालक समेत आपे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर आधे घंटे बाद कावड़ियों की बाइक आपस में टकरा गई जिससे सौरभ भारतीया (22) निवासी चकिया, धूमनगंज घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

207 में भी हुई थी सड़क हादसे में कावड़ियों की मौत

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में भी ट्रक की टक्कर से तीन कावड़ियों की मौत हुई थी जिसके बाद कावड़ियों ने जमकर बवाल काटा था। आक्रोशित कावड़ियों ने ट्रक में आग लगा दिया था। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने कावड़ियों को समझा बुझा के शांत किया था। घटना के कुछ दिन पहले बरौत के ऊज थाने के पास भी ट्रक की टक्कर से कावड़ियों की मौत हुई थी जिसमें कावड़ियों ने जमकर बवाल किया था और कर वाहनों में आग लगा दिए थे। इन दो घटनाओं के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा अगले वर्ष से सावन माह में जीटी रोड पर कावड़ियों के लिए एक लेन आरक्षित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें