फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लाठी-डंडे से हमला करने पर तीन घायल, एफआईआर दर्ज

Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय से स्टे के बावजूद निर्माण करने से रोका गया तो विपक्षियों ने लाठी-डंडा से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। एसीपी फूलपुर के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम तेलियावीर निवासी श्याम लाल का कहना है कि उसकी जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत ने जमीन पर स्थगनादेश 19 मई तक दे रखा है। आरोप है कि विपक्षी स्टे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रहे थे। मना करने पर उसपर हमला कर दिया। बीचबचाव में पुत्र रामानन्द और बेटी गुड़िया देवी को लहूलुहान कर दिया।
श्याम लाल ने इसकी लिखित शिकायत एसीपी फूलपुर से की। एसीपी के आदेश पर पुलिस ने माया देवी, छोटे लाल, धर्मेंद्र कुमार, अरविन्द कुमार, सुरेंद्र कुमार और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें