फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कॉलेज से लापता हुईं तीन छात्राएं, एक लौटी, दो का नहीं चल सका पता, प्रधानाचार्य के बयान से सब हैरान

Mon, 19 Sep 2022 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा पटेलनगर-शेरडीह गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके साथ ही उसी कॉलेज में पढ़ने वाली दो अन्य छात्राएं भी पास की रहने वाली बताई गई हैं।
विज्ञापन
लड़कियां लापता - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पटेलनगर-शेरडीह गांव स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज की तीन छात्राएं सोमवार की सुबह अचानक कॉलेज से लापता हो गईं। इनमें से एक छात्रा तो कुछ देर बाद घर लौट आई लेकिन दो अन्य छात्राओं का देर शाम तक सुराग नहीं लग सका था। एक छात्रा के परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को शाम को तहरीर दी। हालांकि, रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। पुलिस लापता छात्राओं की तलाश में जुटी हुई थी। छात्राओं के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा पटेलनगर-शेरडीह गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके साथ ही उसी कॉलेज में पढ़ने वाली दो अन्य छात्राएं भी पास की रहने वाली बताई गई हैं।

सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजे तीनों छात्राएं कॉलेज आई थीं। तकरीबन दस बजे इंटरवेल हुआ तो तीनों छात्राएं रहस्यमय हालात में कॉलेज से लापता हो गईं। इनमें से एक छात्रा तो कुछ घंटे बाद वापस लौट आई लेकिन दो अन्य का कोई सुराग नहीं लग सका। इनमें से एक छात्रा के परिजनों ने काफी तलाश के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।


इस पर पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस लापता छात्राओं की तलाश में जुटी हुई थीं। जो छात्रा लौटकर वापस आई है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही थी। हालांकि, देर रात तक लापता छात्राओं का सुराग नहीं लग सका था। छात्रा के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। इंस्पेक्टर झूंसी वैभव सिंह का कहना है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य को लापता छात्राओं ने फोन किया था। उनसे कहा है कि परेशान न हों, वे दोनों मंगलवार तक लौट आएंगी। इंसपेक्टर के मुताबिक दोनों छात्राओं की लोकेशन सोरांव पता चली है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

छेड़छाड़ पीड़ित बालिका के परिजनों को दी धमकी, केस दर्ज 
थाना क्षेत्र के झूंसी कस्बा की एक छेड़छाड़ पीड़ित बालिका के परिजनों को आरोपी युवक के घरवालों ने जान से मारने की धमकी दी है। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झूंसी कस्बा की रहने वाले एक नौ वर्षीय बालिका के साथ तकरीबन आठ महीने पहले छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी।


मामले की शिकायत परिजनों ने की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल भी भेज दिया गया। मुकदमे की मंगलवार को गवाही है। इसके पहले आरोपी युवक के परिजनों ने रविवार को घर पर चढ़कर भुक्तभोगी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर सोमवार को झूंसी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी तारा देवी और सिरिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें