फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ढहने से दो समेत तीन की मौत

विज्ञापन
Three dead due to heavy rain - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
बारिश के दौरान गिरे कई मकान, बिजली गिरने से किसान की भी जान गयी
विज्ञापन

झुलसा भेड़पालक, दो दर्जन भेड़ों तथा भैंस की मौत, मंदिर में दरार
प्रयागराज। बारिश के दौरान बुधवार को ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान ढह गए। दीवारों में दबकर प्रयागराज तथा कौशाम्बी में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली गिरने से भी एक किसान की मौत हो गई।
कौशाम्बी में सिराथू के तेरहरा गांव में कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबने से सुषमा (5वर्ष) की मौत हो गई। मां लालती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां फूलपुर के उग्रसेनपुर बीबीपुर गांव में बुधवार रात में मोहम्मद इस्लाम का मकान गिर गया। हादसे के समय परिवार वाले खाना खाने के बाद कमरे में चले गए थे। छह बच्चों में से दो वर्षीय सायना तथा आठ वर्ष की रोजी एक चारपाई पर सो रही थीं। इसी बीच मकान गिर गया। दबने से सायना की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बच्ची तथा अन्य घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांडा के दसवार गांव में बिजली गिरने से किसान अरुण कुमार दुबे की मौत हो गई। घर के पास स्थित धान की खेत में पानी अधिक हो गया था। अरुण पानी निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। मेजा के बिगहना गांव में बिजली की चपेट में आने से भेड़ पालक रामनरेश पाल झुलस गया। दो दर्जन भेड़ों की भी मौत हो गई। सिरसा में बिजली गिरने से पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश अग्रवाल के घर के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दरार आ गई। सिरसा के ही दुलमकापूरा में बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। वहीं रानीमंडी में भी लंबे समय से बंद एक पुराना मकान गिर गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें