फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेसमेंट में चल रहे तीन कोचिंग संस्थान सील, फायर सुरक्षा में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संचालन और अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) व अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को शहर के तीन कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया गया। अग्निशमन विभाग ने भी फायर सेफ्टी संबंधी खामियां पाए जाने पर संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कटरा और हाशिमपुर रोड स्थित कुछ कोचिंग संस्थानों में बेसमेंट में कक्षाएं संचालित करने की पीडीए को शिकायत मिली थी। इनमें पार्किंग व अग्निशमन की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। सड़कों पर वाहनों की भीड़ लगने से जाम की समस्या बनी रहती है।
इन संस्थानों में टीईटी, पीजीटी-टीजीटी, यूपीएसएसएससी, रेलवे, यूपी पुलिस, एसएससी, बैंक, लेखपाल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शिकायत पर रविवार सुबह पीडीए, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि संबंधित संस्थानों में बेसमेंट में कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। इसके बाद तीनों संस्थानों को सील कर दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों कोचिंग संस्थानों में खामियों पाए जाने पर पीडीए ने उन्हें सील कर दिया है।
डीएम ने भी पिछले दिनों सिविल लाइंस के एक होटल में आग लगने के बाद सभी बहुमंजिला इमारतों की जांच के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई को उसी आदेश के क्रम में देखा जा रहा है। मौके पर पर्याप्त अग्निशमन उपकरण नहीं मिले। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें