फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derailed: प्रयागराज जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-हावड़ा रूट पर संचालन बाधित

Wed, 26 Jun 2024 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को एक खाली मालगाड़ी प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ से नैनी स्टेशन के लिए दोपहर 03.05 बजे रवाना हुई। स्टेशन मास्टर पावर केबिन ने 03.07 बजे सूचना दी कि प्वांट नंबर 282 और 283 के निकट गाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 
विज्ञापन
मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के निकट निरंजन पुल के पास एक मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। दोपहर 3.07 बजे हुए इस हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज के निकट दोनों ओर से रेल संचालन ठप हो गया। गैस कटर के माध्यम से मालगाड़ी के वैगन को अलग किया गया। तकरीबन सवा तीन घंटे बाद डाउन लाइन एवं चार घंटे बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही मालगाड़ी दोपहर 3.05 बजे प्रयागराज जंक्शन से चली। निरंजन पुल पर पहुंचने के दौरान दोपहर 3.07 बजे तेज आवाज के साथ उसके तीन वैगन पटरी (कुल 16 पहिए) पटरी से उतर गए। जंक्शन के यार्ड में घटना होने की वजह से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, मंडल रेल प्रबंधक के तमाम वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रयागराज-वाराणसी रेल मार्ग, प्रयागराज-प्रयाग- फाफामऊ रेलमार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन एवं रेलवे की तकनीकी टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन






 






इस बीच कानपुर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आ रही तकरीबन दर्जन भर ट्रेनों को रोक अलग-अलग स्टेशनों पर रोक लिया गया। निरंजन पुल के पास तेज गति से राहत कार्य किया गया। शाम 6.20 बजे 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को डाउन लाइन से सबसे पहले निकाला गया। इसके साथ ही वाराणसी और लखनऊ रूट पर भी ट्रेनें चलाई गईं। अप लाइन को भी शाम 7:05 बजे फिट दे दिया गया है। इस दौरान कामायनी और तिरुपति एक्सप्रेस को वाया प्रयागराज छिवकी चलाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक टीम का गठन किया गया है। अभी सुपरवाइजर लेवल का ज्वाइंट नोट बनाया जा रहा है। रेलवे की टीम ने तेज गति से काम करते हुए कम समय में ही रेल सेवा बहाल कर दी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

देर शाम डाउन लाइन से गुजारी गईं ट्रेनें

निरंजन डॉट पुल पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट दोपहर तीन बजे से बाधित हो गया था। रेलवे की टेक्निकल टीम के अथक प्रयास के बाद साढ़े छह बजे के बाद डाउन लाइन से कुछ ट्रेनों को पास किया गया। इसमें जोधपुर-हावड़ा और छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन शामिल रही। 







डिरेल्ड हुए वैगन को पटरी पर लाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बड़ी संख्या में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

प्रयागराज जंक्शन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
रेल हादसे के बाद रोकनी पड़ी नार्थ ईस्ट, मुरी समेत दर्जन भर ट्रेनें

प्रयागराज जंक्शन के यार्ड स्थित निरंजन पुल पर रेल हादसे के बाद मुरी, नार्थ ईस्ट समेत दर्जन भर ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेने खड़ी होने से उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान रहे। इस बीच रेलवे ने मालगाड़ी को पटरी पर दोबारा चढ़ाने, अप और डाउन लाइन खोलने का काम तेजी से किया। चार घंटे में ही अप और डाउन लाइन पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया।

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर आठ से दोपहर 3.05 बजे 59 वैगन की खाली मालगाड़ी चली। स्टेशन मास्टर पावर केबिन ने सूचना दी कि स्टेशन यार्ड में गाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए हैं। इससे अप और डाउन लाइन ब्लॉक हो गई है। जांच में ट्रेेन के 17, 18 और 19 वां वैगन पटरी से उतरे मिले।

जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से कुल छह लाइनें गुजरती हैं। दो लाइन प्रयाग जंक्शन, एक लाइन प्रयागराज रामबाग, एक लूप लाइन औ दो लाइन नैनी की ओर जाती हैं। घटना के बाद सभी छह लाइनों पर रेल संचालन बाधित हो गया। शाम पौने पांच के पूर्व गैस कटर से पटरी से उतरे वैगनों को काटकर अलग किया गया। इसके बाद मालगाड़ी के आगे का हिस्सा नैनी तो पीछे का हिस्सा प्रयागराज जंक्शन भेजा गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे की वजह से 12308 जोधपुर-हावड़ा, 12506 नार्थ ईस्ट, 12312 नेताजी एक्सप्रेस, 12826 आनंद विहार-रांची, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 18310 मुरी एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। यह सभी ट्रेनें विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं।

दूसरी ओर मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक-बलिया, कामायनी एक्सप्रेस और 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित की गईं। प्रयागराज जंक्शन पर इसके पूर्व एक नवंबर 23 सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें