वायु सेना परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र हत्याकांड में पिस्टल सप्लाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि इन्होंने ही सौरभ को 40 हजार में पिस्टल बेची थी।
वायु सेना परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र हत्याकांड में पिस्टल सप्लाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि इन्होंने ही सौरभ को 40 हजार में पिस्टल बेची थी। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। 29 मार्च को बमरौली स्थित मध्य वायु सेना परिसर के आवसीय कॉलोनी के अंदर घुसकर सौरभ पासी ने एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी से पूछताछ में पता चला था कि गौरव व दीपू नाम के युवकों से 40 हजार रुपये में पिस्टल व तमंचा खरीदा था। इसके बाद से ही पुलिस पिस्टल सप्लायरों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
रविवार को पूरामुफ्ती पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने भरेठा कछार मरियाडीह के पास सिद्धांत उर्फ काका निवासी मुंडेरा चुंगी, दीपू निवासी नया बिहार कॉलोनी सुलेमसराय व गौरव सिंह निवासी पीपलगांव झलवा को दबोच लिया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से ही सौरभ ने पिस्टल खरीदी थी। सिद्धांत उर्फ काका पहले भी जेल जा चुका है। धूमनगंज में चार और गौरव पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है।