फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चाबी बनाने के बहाने 36 लाख के गहने उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, सभी आरोपी मध्य प्रदेश के

Sat, 02 Aug 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज में चाबी बनाने के बहाने शिक्षक के घर से 36 लाख के गहने उड़ाने के तीन आरोपी रोमी सिंह नारंग, राज सिंह और जसपाल सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में चाबी बनाने के बहाने शिक्षक के घर से 36 लाख के गहने उड़ाने के तीन आरोपी रोमी सिंह नारंग, राज सिंह और जसपाल सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद हुए हैं। तीनों ग्राम बारिया, थाना गंधवानी जिला धार, मप्र के रहने वाले हैं। वे पिछले कुछ दिनों से शहर में रहकर रेकी कर रहे थे।

विज्ञापन


एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि 30 जुलाई को आनंद भवन के पास रहने वाले शिक्षक परमेश्वर नाथ गोस्वामी के घर से आलमारी की चाबी बनाने के बहाने दो लोग गहने ले उड़े थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद साइकिल से प्रयागराज जंक्शन के पास गए।

इसके बाद दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी संग होटल नीलकंठ में ठहरे। कुछ देर बाद तीनों खाना खाकर वापस होटल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में घटना में संलिप्तता कबूलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीनों आपस में रिश्तेदार

पकडे गए तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। रोमी जसपाल का जीजा है और राज उसका चचेरा भाई है। एसीपी के मुताबिक, तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज आए थे। इससे पहले अन्य शहराें में इस तरह की घटना अंजाम दे चुके हैं। उनके कब्जे से कुल 392 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें