फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला पर चापड़ से हमला करने में तीन गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी घटना

Sun, 13 Nov 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी पुलिस का दावा है कि घटना में एक अन्य नामजद आरोपी मयंक की संलिप्तता नहीं सामने आई है। एक दिन पहले हुई घटना के बाद ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो घटना में मारपीट करने वाले नजर आए।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी के नया पुरवा में 30 वर्षीय महिला पर चापड़ से हमला करने के तीन आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें रिटायर्ड दीवान दीपचंद, उसका बेटा मनीष व एक अन्य आरोपी जयराम शामिल हैं। शिवकुटी पुलिस का दावा है कि घटना में एक अन्य नामजद आरोपी मयंक की संलिप्तता नहीं सामने आई है। एक दिन पहले हुई घटना के बाद ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो घटना में मारपीट करने वाले नजर आए। इसके बाद देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन



शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मनीष, उसका पिता रिटायर्ड दीवान दीपचंद व जयराम नजर आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य दो अभियुक्तों मयंक व सोनम की संलिप्तता फिलहाल सामने नहीं आई है।


महिला की हालत खतरे से बाहर
उधर हमले में घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। फिलहाल एसआरएन में ही उसका इलाज चल रहा है। हालांकि उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस अब भी मामले में लीपापोती कर रही है। इस मामले की शिकायत वह अफसरों से करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार सुबह 11.30 बजे महिला पर लाठी-डंडों व चापड़ से हमला किया गया था। जिसमें सिर फूटने के साथ ही उसकी नाक भी नाक कट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें