फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के मौसेरे भाई समेत चार पर धमकी, मारपीट की रिपोर्ट 

Sun, 20 Feb 2022 04:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मालवीय नगर के अनिल शुक्ला के बेटे योगेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि योगेश को किडनी की बीमारी है। इसके बाद से ही मुंबई में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मौसेरे भाई और उसके दोनों बेटों पर मालवीय नगर के एक परिवार को धमकी देने और उनके साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अनिल कुमार शुक्ला ने अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया है। 

विज्ञापन




मालवीय नगर के अनिल शुक्ला के बेटे योगेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि योगेश को किडनी की बीमारी है। इसके बाद से ही मुंबई में उसका उपचार चल रहा था। उधर बीमारी का पता चलने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसके घर वाले अब विदाई को तैयार नहीं हैं।



वह तलाक चाह रहे हैं। दोनों परिवारों में लगातार पंचायत चल रही है। अनिल का आरोप है कि लड़की की मां और उसके बहनोई अमित मिश्रा का मंत्री नंदी के घर आना जाना है। 14 फरवरी की रात दस बजे अमित मिश्रा, मंत्री का मौसेरा भाई कमल किशोर, उसके दोनों बेटे शशांक व बॉबी समेत लगभग 50 लोग अनिल के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन




इस दौरान बेटे योगेश और सुनील बाहर निकले तो उनके साथ मारपीट की गई। अनिल ने थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई गई। शुक्रवार को अमित, कमल, शशांक, बॉबी समेत 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें