फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 15 दिन में गांव न छोड़ने पर स्मैक तस्करी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी

Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। चकरपुर उर्फ लमकन गांव में 22 अगस्त को हुए विवाद के मामले में अब पीड़ित पक्ष ने धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी 15 दिन में गांव न छोड़ने पर स्मैक तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन

तसव्वर हुसैन की पत्नी नन्ही बेगम ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 22 अगस्त को उसके पड़ोसी बब्बू के घर पर दिल्ली पुलिस पहुंची थी। पुलिस के जाने के बाद बब्बू व अन्य लोग घर में घुस आए। फायरिंग करते हुए मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चार लोगों को जेल भेजा। बब्बू अंसारी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
नन्ही बेगम ने बताया कि 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान बब्बू अंसारी ने उसके पति को धमकाया। 15 दिन में गांव छोड़ने को कहा। ऐसा न करने पर स्मैक तस्करी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


कहा कि 22 अगस्त के बाद से ही आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। इससे परिवार डरा हुआ है। नन्ही बेगम ने थाना पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने मामले की जांच कराने व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
वर्जन :
22 अगस्त को हुए विवाद के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य घरों से फरार हैं। नन्ही बेगम ने थाना पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें