पेश इमाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल हत्या के प्रयास के मामले में उन्होंने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें करेली के ही प्रॉपर्टी डीलर राशिद फरीदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
करेली स्थित अबूबकर मस्जिद के पेश इमाम फारुख हसन कासमी को दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेश इमाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल हत्या के प्रयास के मामले में उन्होंने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें करेली के ही प्रॉपर्टी डीलर राशिद फरीदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि वह एक पूर्व विधायक का करीबी भी है। इसी साल फरवरी में वह जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद से वह व उसके साथी अक्सर रोककर गालीगलौज, धमकी व फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। साथ ही सुलह का दबाव बनाते हैं। पेश इमाम ने बताया कि इसी बीच उन्हें एक ऑडियो मिला। इसमें राशिद फरीदी उन्हें दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।
यही नहीं, जेल भिजवाकर लंबरदारों से प्रताड़ित करने की भी बात कहते सुनाई पड़ रहा है। पेश इमाम का कहना है कि इस ऑडियो को सुनने के बाद से वह और उनका परिवार डरा सहमा है। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
आरोप, अटाला बवाल में फंसाने की भी थी साजिश
पेश इमाम ने बताया कि आरोपी ने उन्हें अटाला में हुए बवाल मामले में फंसाने की भी साजिश रची थी। उसके खिलाफ कई अफसरों के पास शिकायतें दी थीं। जिस पर एलआईयू ने जांच भी की। पेश इमाम का कहना है कि राशिद पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।