फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, सात सितंबर को होगी बहस

Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीबीआई की ओर से पेश हुए अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि इस केस में बहस के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्ति किए गए हैं। जिन्हें दिल्ली से आना है। इसलिए कोई तिथि तय की जाए।
विज्ञापन
anand giri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में जेल में बंद उनके शिष्य रहे आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले को आगे बढ़ा दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई की ओर से पेश हुए अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि इस केस में बहस के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली से आना है। इसलिए कोई तिथि तय की जाए। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सात सितंबर की तिथि निर्धारित की है। याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी ने आपत्ति जताई। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि सुनवाई टलते रहना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें