फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : समाज कल्याण अधिकारी को दफ्तर में घुसकर धमकाया

Fri, 12 Aug 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भुक्तभोगी अफसर ने पुलिस को बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षक अमित कुमार शुक्ला को प्रशासनिक आधार पर पीलीभीत में स्थानांतरित किया गया है। आठ अगस्त को उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया। 
विज्ञापन
Threat - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को दफ्तर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि ट्रांसफर व रिलीव किए जाने को लेकर ऐसा किया गया। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रावास अधीक्षक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन



भुक्तभोगी अफसर ने पुलिस को बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षक अमित कुमार शुक्ला को प्रशासनिक आधार पर पीलीभीत में स्थानांतरित किया गया है। आठ अगस्त को उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया। इससे संबंधित आदेश इसी तिथि में अधीक्षक ने प्राप्त भी कर लिया। 


आरोप है कि आदेश प्राप्त करने के बाद दोपहर में अधीक्षक उनके कार्यालय में आए। इस दौरान वह कार्यालय सहयोगियों से बातचीत कर रहे थे। तभी अधीक्षक ने स्थानांतरण व कार्यमुक्त आदेश को लेकर उत्तेजित होेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। रोकने पर गालीगलौज की और देख लेने की धमकी दी। 
विज्ञापन



अफसर ने मामले की लिखित जानकारी पत्र के माध्यम से प्रमुख सचिव समाज कल्याण, निदेशक समाज कल्याण, सीओ कर्नलगंज समेत अन्य को दी है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें