चित्रकूट जेल में बंद एक कैदी ने अपने ही वकील को धमकी दी है कि इस बार जमानत न करा पाए तो जान से मार देंगे। घबराए वकील ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीए कालोनी नैनी निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं।
चित्रकूट जेल में बंद एक कैदी ने अपने ही वकील को धमकी दी है कि इस बार जमानत न करा पाए तो जान से मार देंगे। घबराए वकील ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीए कालोनी नैनी निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं। करछना के कौवा गांव के रहने वाला रवि पांडेय चित्रकूट जेल में बंद है। सूर्य प्रकाश ने रवि पांडेय का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया है। जो विचाराधीन है। रवि जेल से ही बार बार फोन कर जल्द जमानत का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
13 मार्च को उसने दिन में फोन किया कि इस बार जमानत न हुई तो अंजाम बुरा होगा। सूर्य प्रकाश ने फोन काट दिया तो उसने दूसरे नंबर से कॉल किया और कहा कि जमानत नहीं कराए तो गोली मरवा देंगे। तुम्हारी कहानी खत्म हो जाएगी। सूर्य प्रकाश काफी डर गए। रवि जेल से दो दो फोन का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने काफी सोच विचार के बाद 17 मार्च को रवि के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।