फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी को जान से मारने कr धमकी

Thu, 12 Nov 2020 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एसएसपी के कैंप कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी अखिलेश तिवारी को जान से मारने को धमकाया गया। फोन पर धमकी देने के बाद रास्ते में भी उस पर हमला करने की कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर उसने अफसरों को आपबीती सुनाई जिसकेबाद कर्नलगंज थाने में चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रहने वाला अखिलेश कैंप कार्यालय में तैनात है। उसने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर को उसकेमोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। यही नहीं दोनों नंबरों से कई बार कॉल भी आई। रिसीव नहीं करने पर मैसेज के जरिए अगवा करने व जान से मारने की धमकी दी गई। शाम को वह कार्यालय से घर लौटने लगा तो दो बाइक पर सवार चार लोग पीछे लग गए और जान से मारने की कोशिश की।

किसी तरह जान बचाकर भागने केबाद पीड़ित ने अफसरों को सूचना दी। जिसकेबाद कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। उधर भुक्तभोगी ने बताया कि उसने पुलिस को मैसेज का स्क्रीनशॉट भी दे दिया है जिसमें गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने को धमकाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें