नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सपा यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज त्रिपाठी का आरोप है कि सपा नेता शान ने फेसबुक पर उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने फोन करके अपशब्दों का प्रयोग किया। जान का खतरा जताते हुए नीरज ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
अपनी तहरीर में नीरज त्रिपाठी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने उनकी पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। फोन पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शान यदुवंशी के खिलाफ 504, 506, 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।