लालबाबा का पूरा में सोमवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक विदेश में है और पत्नी मायके गई थी। चोर आलमारी से नकदी, जेवरात व घरेलू सामान चोरी कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
प्रतापगढ़ जनपद के बछन्दामऊ गांव निवासी मो. वसीम विगत चार वर्षों से लालाबाबा का पूरा मोहल्ले में रहते हैं। वर्तमान में वे सऊदी अरब में काम करते हैं। पत्नी सोनी बानो पिछले सप्ताह मायके गई थी। इसी बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि वसीम का घर खुला हुआ है।
सूचना पर जब सोनी लौटी तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। कमरे में रखी आलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखा नकदी व जेवरात गायब थे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू की।