कोरांव के बड़ोखर गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे सड़क किनारे पेड़ से एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसो में मामा-भांजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
खीरी थाना क्षेत्र के डील उसरी गांव निवासी कृष्णकांत पुत्र उजागिर अपनी बहन के घर कोरांव के लखनपुर गांव गया था। वहां से अपने भांजे नरेंद्र के साथ लौट रहा था। तभी बड़ोखर में सेवई मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।