फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की हजारों की वैक्सीन खराब

विज्ञापन
polio vaccine
विज्ञापन
पोलियो पर काबू पाने के लिए शासन प्रति वर्ष करोड़ों रुपये पानी की तरह बर्बाद कर रहा है। नवजात से 5 साल तक के बच्चों को मुफ्त में खुराक पिलाई जाती है। मगर प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 540 डोज पोलियो की खुराक खराब हो गई। विभागीय अफसरों की मानें तो बिजली कटने के बाद यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता और कुसुआपुर में रखी गई पोलियो की 540 डोज खराब हो गई। दरअसल पोलियो ड्राप को फ्रिजर में में रखा जाता है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की मानी जाए तो मानधाता और कुसुवापुर में भी फ्रिजर में पोलियो का खुराक रखा गया था। बीच में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण अस्पताल में बिजली का संकट मंडराने लगा। बत्ती गुल होने के कारण अस्पताल का फ्रीजर काम करना बंद कर दिया। इसके बावजूद मानधाता और कुसुवापुर अधीक्षक ने जनरेटर चलाना उचित नहीं समझे।
जिसके चलते पोलियो रोधी खुराक खराब हो गई। सूचना मिलने पर सीएमओ ने जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डा. सीपी शर्मा और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, आयुष्मान भारत के प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर सुधाकर सिंह को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान पता चला कि 540 डोज पोलियो की खुराक खराब हो चुकी है। मामले की प्रारंभिक जांच पूरी होने पर इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव को भेज दिया । दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षको को नोटिस थमाई गई है।
विज्ञापन

जिले भर में चलेगा जांच अभियान
मानधाता और कुसुवापुर में पोलिया वैक्सीन खराब होने की जानकारी होने पर सीएमओ ने टीम का गठन करके जिले भर के सीएचसी और पीएचसी में डंप पोलियो ड्राप की जांच होने लगी है। संदिग्ध वैक्सीन पाने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही बच्चों को पोलियों का खुुराक पिलाई जाएगी। मजेदार बात यह है कि जिले में पोलियो वैक्सीन रखने के लिए व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
मानधाता और कुसुवापुर के अधीक्षक से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। अन्य स्थानों पर वैक्सीन की जांच कराई जा रही है। जहां-जहां का फ्रीजर काम नहीं करता हैँ वहां की वैक्सीन का सैंपल लेकर पहले जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डा. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें