फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर डीएम की कार के आगे लेटी महिला

विज्ञापन
कचहरी में फरियाद लेकर लालगंज अझारा से आयी महिला डीएम की कार के सामने लेटी हुई। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दबंगों के हाथों मार खाने वाली महिला डीएम की गाड़ी के आगे लेट गई। उसका कहना था कि लालगंज पुलिस उसके साथ अन्याय कर रही है। उसे न्याय नहीं मिला तो जान दे देगी।
विज्ञापन

लालगंज इलाके के पूरेबंशी निवासी जानकी देवी को गांव के दबंगों ने घर में घुसकर 19 अगस्त की रात मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने घर में उत्पात मचाने के साथ ही महिला का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, मगर दो दिन बाद ही दबंगों की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पीड़ित महिला के खिलाफ भी क्रास केस लिख दिया।
इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो डीएम और एसपी से न्याय मांगने कचहरी पहुंच गई। वह डीएम के निकास द्वार पर गाड़ी के सामने लेट गई। महिला पुलिस कर्मियों के काफी प्रयास के बाद भी जब महिला नहंीं उठी तो एसपी को फोनकर पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिसवालों के आश्वासन पर महिला डीएम की गाड़ी के आगे से उठी। कचहरी में गुरुवार को यह घटना काफी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें