फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चार घरों से उड़ाया लाखों का माल

Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रीतम नगर कॉलोनी में तीन और राजापुर में एक मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल उड़ा लिया। खिड़की-जाली और ताले तोड़कर घुसे बदमाशों ने इन घरों से नगदी, गहने, मोबाइल समेत घरेलू सामान पार कर दिए। प्रीतम नगर इलाके में रोज ही चोरी होने से लोगों मेें आक्रोश है। शुक्रवार रात की घटना के बाद मौके पर पहुंची धूमनगंज की पुलिस से लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा  कि हफ्ते भर के भीतर ही नौ घरों में चोरी हो चुकी है लेकिन एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रीतम नगर कॉलोनी की एचआईजी स्कीम में रहने वाले पूर्व एयरफोर्स अफसर शमशुल इस्लाम के बेटे दिल्ली में रहते हैं। वह चार अप्रैल को अमेरिका रवाना हो गए। उनके घर में ताला लगा था। बीती रात बदमाशों ने ताला तोड़कर घर को खंगाल डाला। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस के साथ ही करेली में रहने वाले रिश्तेदार आदिल खां को खबर दी। वह शमशुल के घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली थी। अमेरिका में शमशुल से बात न होने के कारण यह साफ नहीं हो सका है कि बदमाशों ने कितना माल पार किया है।

प्रीतम नगर कॉलोनी के ईडब्लूएस मकान में भी चोरों ने संजय यादव के घर में भी हाथ साफ किया। संजय वाराणसी में रहते हैं। उनकी पत्नी संगीता यादव पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी हैं। शुक्रवार रात वह अहियापुर स्थित मायके में रुक गई थीं। चोरों ने सूने घर में धावा बोला और ताले तोड़कर लैपटॉप, संगीता के गहने, 12 हजार रुपये नगद समेत कुछ और सामान चुरा लिए। सुबह संगीता को पता चला तो वह घर आई और धूमनगंज थाने में सूचना दी। चोरों ने इसी कॉलोनी के  नीरज कुमार के घर को निशाना बनाया। वह परिवार सहित मकान के दूसरे हिस्से में हो सो रहे थे। ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने आलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे 25 हजार रुपये नगद, करीब एक लाख रुपये के जेवरात समेत कई सामान चुरा लिए। अब तक सात घरों में चोरी की घटना से लोगो में भय बना हुा है। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने गुस्सा जताया कि एक रात में तीन घरों में चोरी हो गई लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। उधर, राजापुर इलाके में भी शांतिपुरम कॉलोनी में चोरों ने आकाशदीप वर्मा के घर में खिड़की काटकर घुसने के बाद घरेलू सामान तथा नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने निरीक्षण के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें