बार एसोसिएशन के कार्यालय में ऐसी शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। कहा गया कि बार की नई नियमावली के मुताबिक जिन सदस्यों की सदस्यता अवधि तीस साल से अधिक हो चुकी है, उन्हें साल भर में पांच मुकदमों के दाखिल करने की बाध्यता नहीं रहेगी लेकिन, इस सूची से उनके नाम भी गायब है।
महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कहा गया है और नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा हाईकोर्ट जल्दी ही एनआईसी सेंटर से प्रतिवादी अधिवक्ताओं केनामों की सूची मांगी गई है। सची मिलने के बाद उसे भी जोड़ा जाएगा।
इसके बाद जिन भी अधिवक्ताओं की शिकायत होगी नियमानुसार उनके नाम जोड़े जाएंगे। अधिवक्ता काउंटर नंबर सात पर अपनी शिकायत अविलंब दर्ज करा सकते हैं। उधर, अध्यक्ष और महासचिव की ओर से कहा गया है कि चुनाव से संबंधित पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने वाले अधिवक्ता इसे हटा लें अन्यथा उनकेखिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नेत्र शिविर पांच और छह को
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच और छह जनवरी को पूर्व अध्यक्ष स्व.कंदर्प नारायण मिश्र की स्मृति में नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी के मुताबिक पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र की अगुवाई में न्यू कमेटी रूम में शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा।