फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर हमले से भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

Thu, 08 Oct 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआईमा/तिलई बाजार (इलाहाबाद)। मऊआइमा इलाके में बुधवार को कॉलेज गेट पर ग्यारहवीं के छात्रों पर दूसरे समुदाय के लोगों के हमले के बाद बवाल हो गया। थाने से सटे कॉलेज के बाहर हमले में तीन छात्रों के जख्मी होने के बाद पुलिस ने दौड़ाया तो हमलावर भाग गए। घटना की खबर फैली तो घायल छात्रों के पक्ष में समुदाय के सैकड़ों लोग पड़ाव चौराहे पर जमा हो गए। पुलिस और भीड़ के बीच झड़प के बाद पथराव होने लगा। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग के जरिए भीड़ को तितर-बितर किया। छात्रों पर हमले में सुल्तानपुर खास के प्रधान वाजिद अली समेत कई लोगों के  खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। देर रात तक छापेमारी में कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


सुल्तानपुर खास गांव में रहने वाले ग्यारहवीं के छात्र मान सिंह का अपने पड़ोसियों तबरेज और इबरिल से बुधवार को झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद मान सिंह मऊआइमा थाने से सटे जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देने चला गया। दोपहर दो बजे परीक्षा के बाद मान सिंह अपने साथियों संग बाहर आया तो गेट पर पहले से ताक में खड़े ग्राम प्रधान सुल्तानपुर खास वाजिद अली उर्फ बचऊ समेत कई लोगों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर मऊआइमा थाने से पुलिसकर्मियों ने आकर दौड़ाया तो हमलावर भाग गए। लाठी-डंडे से हमले में मान सिंह, ब्रजेश कुमार, विजय कुमार जख्मी हुए। घटना की खबर फैली तो दो समुदायों के बीच तनाव बन गया।

मान सिंह के परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। मान सिंह से तहरीर लेकर पुलिस ने सुल्तानपुर खास गांव के प्रधान वाजिद उर्फ बचऊ, नसीम, सादिक तथा 25 अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न और बलवा समेत कई धाराओं में केस लिखा। इसी बीच हमले की जानकारी पाकर कुछ दूर स्थित पड़ाव चौराहे पर जिला पंचायत के प्रत्याशी अभिषेक यादव के घर के बाहर भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन


लोगों में कॉलेज के बाहर छात्रों पर हमले से काफी गुस्सा था। सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र होने की जानकारी पाकर सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। भीड़ ने विरोध करते हुए पुलिस दस्ते पर ईंट-पत्थर फेंके तो पुलिस फोर्स की तरफ से मिर्ची बम दागे गए। रबर बुलेट से फायरिंग पर भीड़ छंट गई। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को छापे मारे जा रहे हैं। सभी आरोपी फरार हो गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सीओ लालप्रताप सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था बनी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें