मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला रामनवमी मेला इस वर्ष दिव्य स्वरूप में नजर आएगा। आयोजन समिति ने मेले की भव्यता के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष मेले का आयोजन 26, 27 और 28 मार्च को होगा, जिसमें सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक चकाचैंध का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राकेश सराफा तथा महामंत्री प्रवीण कुमार उर्फ रानू जायसवाल ने बताया कि श्री चैत्र राम नवमी उत्सव कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति की ओर से पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस साल भी पूर्व में बनी श्री राम जन्मोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों को तरजीह दी गई है। कस्बा के संभ्रात लोगों ने ने बैइक कर निर्णलय लिया है। पूर्व सभासद राकेश केसरवानी सराफा का अध्यक्ष, रानू जायसवाल को महामंत्री चुना गया है। डा. हरिकृष्ण दास बंगाली को कोषाध्यक्ष एवं गौरावराज अग्रवाल को मेला संचालक चुना गया है।