फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की पब्लिक लाइब्रेरी में इस बार भी विधानमंडल की पहली बैठक को लेकर होगा आयोजन 

Fri, 01 Jan 2021 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पब्लिक लाइब्रेरी में उत्तर प्रदेश के विधानमंडल की पहली बैठक के 134 वें वर्ष पर इस बार भी आठ जनवरी को भव्य आयोजन होगा। प्रयागराज गौरव-अनुभूति आयोजन समिति की ओर से आठ जनवरी को पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। केशव मौर्य पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य एवं पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि आठ जनवरी 1887 को प्रयागराज में स्थित थार्नहिल मेमोरियल हॉल ( वर्तमान पब्लिक लाइब्रेरी भवन, चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर) में विधानमंडल की पहली बैठक हुई थी ।  उन्होंने बताया कि  संस्कृति, इतिहास, शिक्षा, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम तथा राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में प्रयागराज ने सदैव प्रभावी स्मरणीय योगदान दिया है लेकिन इस तथ्य से अधिकांश लोग भली-भांति अवगत नहीं है।

जन- जन को इस बात की जानकारी एवं गौरवमई क्षण  को यादगार बनाने हेतु हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है। बैठक में  पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,दिलीप श्रीवास्तव, व्रत शील शर्मा, अरुण अग्रवाल,  अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें