फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यह अस्पताल खुद बीमार...

विज्ञापन
कोहड़ारघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति और उगी हुई झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
मेजा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हफ्ते भर पहले तैनात हुए नए चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने अस्पताल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रभार संभालते ही उन्हें यहां का माहौल देखकर काफी परेशानी हुई। अस्पताल परिसर में न तो पहचान के लिए कोई बोर्ड लगा है और न ही अंदर साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था है। पूरे अस्पताल परिसर में चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भोले पांडेय ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि संक्रामक बीमारियों के खतरे वाले इस बरसात के मौसम में भी केंद्र पर न तो ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध है और न ही पानी साफ करने की क्लोरीन की गोलियां। जबकि इस समय इन रसायनों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत नर्स सुनीता सिंह पर मरीजों के साथ लगातार दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मेजा मुख्य अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। फार्मासिस्ट प्रमोद को कई बार कोहड़ार केंद्र के लिए दवाएं ले जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नर्स सुनीता सिंह को मरीजों के साथ संयमित व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें