फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में 24 घंटे के अंदर तीसरी मुठभेड़, लुटेरा गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के क्त्रस्म में सोमवार को 24 घंटे के भीतर ही जिले में तीसरी मुठभेड़ हुई। इसमें फतेहपुर और प्रयागराज पुलिस के लिए सिरदर्द बने जसीमुद्दीन उर्फ मुन्ना कालिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी जिससे वह जख्मी भी हुआ। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की कई वारदातों में शामिल रह चुका जसीमुद्दीन उर्फ मुन्ना कालिया सोरांव के सरायदीना गांव में देखा गया है। सोरांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी पैर में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश जसीमुद्दीन है जिस पर प्रयागराज और फतेहपुर में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह सोरांव थाना से लूट और गोवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा था। एसपी गंगापार धवल जयसवाल ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें