फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के विरोध पर हुई थी मां-बेटे की हत्या, सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
सोरांव में करीब दो महीने पहले हुए दोहरे हत्याकांड का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि मां बेटे की हत्या सरायदीना गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने की थी। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को प्रेम प्रसंग के विरोध पर अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


सरायदीना गांव में रहने वाले 27 वर्षीय सुरेंद्र व उसकी मां 45 वर्षीय धरमू देवी की 12 दिसंबर की रात बेरहमी से घर के भीतर तब हत्या कर दी गई थी जब दोनों सो रहे थे। सुबह उनकी रक्तरंजित लाश मिलने पर सनसनी फैल गई थी।  मृतका के छोटे बेटे महेंद्र ने शक के आधार पर गांव के ही सात लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने सोमवार को सरायदीना गांव के ही विनोद कुमार व उसके भाई प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के विरोध में दोनों ने मां बेटे का कत्ल कर दिया था। बताया कि आरोपी विनोद का मृतक सुरेंद्र के एक रिश्तेदार के परिवार की महिला से संबंध था। जिसका सुरेंद्र व उसकी मां विरोध करते थे। कुछ दिन पहले विनोद जबरन महिला के घर में घुस गया था जिसे लेकर सुरेंद्र से उसकी जमकर नोकझोंक हुई थी। तब सुरेंद्र व धरमू देवी ने उसे बहुत भला बुरा भी कहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विनोद ने बताया कि मां बेटे ने उसे मिलकर बहुत जलील किया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही वह उनसे रंजिश रखने लगा और उन्हें सबक सिखाने के लिए मौका ढूंढने लगा। घटना वाली रात उसने पहले जमकर शराब पी और फिर अपने भाई के साथ मिलकर घर के बरामदे में सो रहे मां बेटे को चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गांव के ही बाग के पास से मृतक सुरेंद्र का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया जो वारदात के बाद से ही गायब था। एसपी गंगापार धवल जयसवाल ने बताया कि मामले में पूर्व में नामजद कराए गए सभी सातों आरोपियों की फिलहाल कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें