सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के वितनीपुर कुकुरहटा गांव में मंगलवार को रात्रि में चोरों ने घर में घुसकर 20 हजार की नकदी समेत जेवरात पार कर दिया। घटना के वक्त दंपती सो रहे थे।
श्रीनिवास मिश्र परिवार के साथ मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। शनिवार सुबह जागे तो देखा कि घर में सामान अस्त-व्यस्त था और बॉक्स खुला था। बॉक्स से रुपये और जेवरात गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि चोर 20 हजार नकदी व जेवरात चोरी कर ली।