वहीं दूसरी ओर 16 सितंबर को प्रयागराज जंक्शन पर देश की पहली 20 कोच वाली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत का कार्यक्रम होगा। स्पेशल ट्रेन के रूप में शाम 4.15 बजे वाराणसी से चलकर 20 कोच वाली भगवा वंदे भारत शाम 6.05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यहां सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि द्वारा उसका स्वागत किया जाएगा।
रेलवे की पूर्व में प्लानिंग थी कि 16 सितंबर को वाराणसी से प्रयागराज और प्रयागराज से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल वंदे भारत में प्रयागराज के भी स्कूली बच्चों को फ्री सफर कराया जाएगा, लेकिन अब कार्यक्रम बदल दिया गया है। 16 सितंबर को इसमें वाराणसी से ही जो बच्चे एवं अन्य लोग आएंगे, वहीं इस ट्रेन से वापस वाराणसी जाएंगे। रेलवे प्रशासन का तर्क है अगर 20 कोच की वंदे भारत से बच्चों को वाराणसी तक ले जाया गया तो देर रात 11 बजे या उसके बाद उनकी वापसी और जंक्शन से उन्हें घर पहुंचाने में व्यवाहारिक कठिनाई भी सामने आएगी।
20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत जो 16 को वाराणसी-प्रयागराज तक आनी है, उसका स्वागत यहां होगा। आगरा-बनारस वंदे भारत के उदघाटन वाले रेक का 16 सितंबर को प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा। यहां देर शाम आने की वजह से ही वंदे भारत से स्थानीय बच्चों को अब नहीं भेजा जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।