फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में पीजी कक्षाओं के खिलाफ साजिश का होगा विरोध

विज्ञापन
There will be a protest against the conspiracy against PG classes in colleges
विज्ञापन
कॉलेजों में पीजी कक्षाओं के खिलाफ साजिश का होगा विरोध
विज्ञापन

0 ऑक्टा ने कहा एकेडमिक काउंसिल के निर्णय के आधार पर पीजी कक्षाओं का संचालन रोका तो होगा आंदोलन, परीक्षा का बहिष्कार होगा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) ने महाविद्यालयों में पीजी कक्षाओं के संचालन के खिलाफ साजिश पर आंदोलन की धमकी दी है। आक्टा ने इविवि की एकेडमिक काउंसिल में कॉलेजों में पीजी कक्षाओं के संचालन के संदर्भॅ में इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र के पत्र के आधार पर पारित प्रस्ताव का विरोध किया है। एकेडमिक काउंसिल के निर्णय के विरोध में ऑक्टा अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह और महासचिव डॉ उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति प्रो. आरआर तिवारी से मिला। शिक्षकों का कहना था कि पीजी कक्षाओं के संचालन में बाधा डालने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा।
ऑक्टा का कहना था कि छात्रनेता के पत्र के आधार पर यह प्रस्ताव पास हुआ है कि कॉलेजों में पीजी कक्षाएं स्ववित्तपोषित कोर्स के अंतर्गत नहीं चल सकती है। कॉलेजों में पीजी कक्षाओं की फीस इविवि में पीजी कक्षाओं की फीस के बराबर हो। आक्टा का कहना है कि इस प्रस्ताव को कॉलेजों से पीजी कक्षाएं समाप्त करने की साजिश है। छात्रनेता ने आरोप लगाया है कि पीजी कक्षाओं के संचालन की अनुमति गलत तरीकेसे दी गई है, इसे बंद किया जाना चाहिए। ऑक्टा ने चेतावनी दी है कि वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। ऑक्टा महासचिव का कहना था कि पीजी कक्षाएं आर्डिनेंस के अनुरूप खुली थीं और संचालित हो रही हैं। ऑक्टा ने पीजी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से रेगुलर मोड में करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्टा ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेजों में पीजी कक्षाओं के बारे में कोई छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे और विवि की परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। ऑक्टा ने सवाल उठाया कि आखिर में कुलपति पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक के बाद वह एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कैसे महत्वपूर्ण फैसले कर रहे हैं। मुलाकात करने वालों में में डॉ आरपी गंगवार, डॉ. मारकंडेय सिंह, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ अमित पांडे, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ पीके सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ विकास श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें