फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, जंघई स्टेशन पर खंगाली गई पूरी रेल

Tue, 08 Apr 2025 03:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद ट्रेन की जांच की गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जंघई जंक्शन पर ट्रेन को चेक किया गया। जंघई के रेलवे अधिकारियों ने प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता टीम को बुलाया। दो घंटे से अधिक समय से ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन रवाना नहीं हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22103 अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही प्रयागराज स्टेशन से आगे निकली किसी ने जीआरपी कंट्रोल रुम प्रयागराज को फोन पर सूचना दी की अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला बैग में बम लेकर यात्रा कर रही है। 
विज्ञापन


महिला इंजन की 10वीं बोगी में है। कंट्रोल रुम प्रयागराज ने यह सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी जंघई को सूचना भेजी गई। ट्रेन के जंघई पहुंचने से पहले जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव टीम के साथ सतर्क हो गए। 

ट्रेन 1.15 मिनट पर जैसे ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने ट्रेन में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मीरगंज एसओ रमेश कुमार और जंघई चौकी इंचार्ज निखिलेश तिवारी भी टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

पूरी ट्रेन को खंगालना गया, इस दौरान यात्रियों में दहशत न फैले यात्रियों को सूचना नहीं दी गई। यात्रियों से सिर्फ इतना कहा गया कि कहीं किसी को कोई लावारिस बैग मिले सूचना दें, कोई बैग को छुए ना। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें