फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मीडिया सेंटर में कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, दो दिन पहले भी निकल चुके थे नागराज

Fri, 17 Jan 2025 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में काली मार्ग पर बने मीडिया सेंटर में शुक्रवार को कोबरा सर्प निकलने से अफरातफरी मच गई। तमाम मीडियाकर्मी भागकर सड़क पर आ गए। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने सांप को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़वाया।
विज्ञापन
मीडिया सेंटर में निकला कोबरा सर्प। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में काली मार्ग पर बने मीडिया सेंटर में शुक्रवार को कोबरा सर्प निकलने से अफरातफरी मच गई। तमाम मीडियाकर्मी भागकर सड़क पर आ गए। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने सांप को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़वाया। दो दिन पहले भी एक कोबरा सर्प निकल चुका था। जिसके बाद मीडियाकर्मी दहशत में थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को नेशनल मीडिया के कैंटीन की तरफ से एक विशाल कोबरा सर्प नेशनल मीडिया कर्मियों के रहने के लिए बनाए गए टेंट की तरफ पहुंच गया। इसी बीच किसी कि नजर पड़ी तो उसने वहां पर मौजूद कर्मचारियों की इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। कोबरा निकलने की सूचना पर लोग भागकर बाहर आ गए। बाद में सांप को पकड़ा गया। तीन दिनों के भीतर दो बार कोबरा निकलने के बाद मीडिया सेंटर में लोग दहशत में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें