डॉ. सुशील सिन्हा सीएमपी के सामने की जमीन हथियाना चाहते हैं। इसके लिए वह दबाव बनाते रहे हैं। उनके ट्रस्ट प्रबंधन पर इस तरह के आरोप चुनावी स्टंट से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। जब चुनाव आता है तो वह लोग इसी तरह की मनगढ़ंत बातें करते हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। - जितेंद्र नाथ सिंह, अध्यक्ष, केपी ट्रस्ट
ट्रस्ट की बैठक में मारपीट और हंगामे की बात निराधार : एसडी कौटिल्य
केपी ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी एसडी कौटिल्य ने मंगलवार को दावा किया कि हाल में ही केपी कम्युनिटी सेंटर में चुनाव अधिकारी और न्यायाधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति के लिए बुलाई गई ट्रस्ट की बैठक में किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ था। उस दिन के सीसीटीवी फुटेज से इसकी तस्दीक की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हंगामे और मारपीट की बात कर ट्रस्ट की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।
ट्रस्ट ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
केपी ट्रस्ट की बैठक में मारपीट और हंगामे पर बयान जारी करने वाले यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा समेत कई लोगों को ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी एसडी कौटिल्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पर सिन्हा से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। इसे अनुशासनात्मक समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।