फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिला न्यायालय में रही तालाबंदी, जजों को छोड़कर नहीं मिला किसी को प्रवेश

Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला जज के मेन गेट के सामने अधिवक्ताओं ने आम सभा आयोजित की। प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रदेश भर के सभी बार के अध्यक्षों को पत्र भेजकर उनसे सहयोग मांगा जाएगा। जब तक आदेश वापस नहीं होता तब तक तालाबंदी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंसिफ न्यायालय का क्षेत्राधिकार जिला न्यायालय से स्थानांतरित कर मेजा तहसील में स्थापित किए जाने के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार से तालाबंदी हड़ताल शुरू कर दी है। आम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार सुबह नौ बजे ही गठित टीम के अधिवक्ताओं ने कचहरी पहुंचकर कचहरी के सभी प्रवेश द्वारों पर ताला लगा दिया। जजों को छोड़कर और किसी भी कर्मचारी वादकारी को परिसर में प्रवेश नही करने दिया। कुछ सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ताओं ने विरोध के कारण उनको वापस होना पड़ा।

विज्ञापन



जिला जज के मेन गेट के सामने अधिवक्ताओं ने आम सभा आयोजित की। प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रदेश भर के सभी बार के अध्यक्षों को पत्र भेजकर उनसे सहयोग मांगा जाएगा। जब तक आदेश वापस नहीं होता तब तक तालाबंदी हड़ताल जारी रहेगी। संघ के अध्यक्ष गिरीश तिवारी मंत्री विद्या वारिधि मिश्र, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र, देवकांत शुक्ल, संयुक्त मंत्री रेवती रमण त्रिपाठी सोहगौरा, कोषाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, लाइब्रेरियन ओमप्रकाश पांडेय, ऑडिटर प्रिया तिवारी, दिलीप पुरी, माया सिंह, गीता सिंह, सरिता साहू, गदाधर त्रिपाठी, अभिषेक जैन, ओम प्रकाश द्विवेदी, संध्या तिवारी, अजय पांडेय, अखिलेश कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, कृष्ण बिहारी तिवारी, राकेश तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, राजेंद्र श्रीवास्तव, भगवत प्रसाद पांडेय, राधारमण मिश्रा, हरि सागर मिश्र, पूर्व मंत्री  अखिलेश झा, अनिल तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, मनोज सिंह, नवीन शुक्ला, सुमित शुक्ला, लोकेश, अरुण पांडेय, प्रमोद सिंह नीरज, अनिल सिंह आदि ने आम सभा में अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें