फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा से देश को झुलसाने की थी साजिश : साक्षी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ की तैयारियों के बीच सोमवार को संगम पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि संभल हिंसा सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। यह पूरे देश से झुलसाने की साजिश थी। संभल की सड़कों पर बिखरे ईंट-पत्थर पुलिस के जवान जेबों में भरकर नहीं लाए थे, वह पत्थर मुस्लिम महिलाओं और युवाओं ने छतों से बरसाए थे।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा, मुसलमान परिवारों के युवा हाथों में तमंचा लहराते घूम रहे थे। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगी। निर्मल अखाड़े के अतिथिगृह में अमर उजाला से बातचीत में साक्षी महाराज ने आशंका जताई कि संभल हिंसा जैसी घटनाएं पूरे देश में हो सकती हैं। इसको लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकारों को सजग हो जाना चाहिए। घटना के पीछे विदेशी ताकतों का भी हाथ हो सकता है।
महाकुंभ में निर्मल अखाड़े के भूमि पूजन में आए सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिमों की तेजी से बढ़ी आबादी पर चिंता जताई। उन्होंने ‘हम दो हमारे दो-उनके भी दो’ का नारा दिया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट बढ़ती आबादी पर चिंता जता चुका है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनना चाहिए, जो सब पर लागू हो।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि एक बार मैंने हम दो हमारे चार का नारा दिया था। फार्मूला दिया था कि एक मुझे, एक संघ को , एक माता-पिता की सेवा के लिए और एक को सीमा पर भेज दो। लेकिन, तब मेरे उस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। इसीलिए अब जनसंख्या नियंत्रण के लिए उनके भी दो का नया नारा दिया है।साक्षी महाराज ने कहा कि देश में समान नागरिक आचार संहिता जितनी जल्दी हो लागू कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें