मंसूराबाद। शृंग्वेरपुर धाम और कौड़िहार क्षेत्र में यूरिया को लेकर हाहाकार मचा है। दोनों विकासखंडों की 13 समितियों के संचालन की जिम्मेदारी महज चार सचिवों के कंधे पर है। ऐसी स्थिति में खाद होने के बावजूद किसानों को नहीं मिल पा रही है।
विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम और कौड़िहार ब्लॉक में कुल 13 साधन सहकारी समितियां क्रियाशील हैं। जिनमें उल्दा, सेरावां, आनापुर, गरियावां, डहरपुर, भगौतीपुर, इब्राहीमपुर, पूरेघासी सुल्तानपुर, नवाबगंज, कौड़िहार, बुदौना, ककरा, गंगागंज शामिल हैं। इन्हें संचालित करने के लिए सिर्फ चार सचिव ही हैं। यही नहीं एक सचिव के कंधे पर तो चार समितियों का जिम्मा सौंप दिया गया है। अब समस्या यह कि यदि सचिव तीन समितियों को संचालित करेगा तो एक समिति के लिए उसे मात्र दो दिन ही मिल रहे हैं।
मेंडारा के ग्राम प्रधान व किसान महेश्वर कुमार उर्फ सोनू कहते हैं कि ऐसी विसंगति में एक न्याय पंचायत में लगभग सात से आठ गांवों के हजारों किसानों को भला समिति का सचिव कैसे दो दिन में यूरिया का वितरण कर पाएगा।
डॉ संगम लाल मौर्य।- फोटो : विज्ञप्ति
डॉ संगम लाल मौर्य।- फोटो : विज्ञप्ति
डॉ संगम लाल मौर्य।- फोटो : विज्ञप्ति